Giridih: नक्सली बंकर से भारी मात्रा में हथियार बरामद, पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई

A huge amount of weapons recovered from Giridih Naxalite bunker, joint operation of Police and CRPF

Giridih, 16 मई 2025 (शुक्रवार): नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना क्षेत्र के जोकानाला के पास चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में एक नक्सली बंकर का खुलासा हुआ है, जहां से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

सर्च ऑपरेशन में 14 अत्याधुनिक हथियार, .303 बोर की कई राइफलें, SLR (सेल्फ-लोडिंग राइफल), भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, बारूद, कोडेक्स वायर एवं अन्य नक्सली उपकरण बरामद किया गया है। इस सफलता के बाद गिरिडीह पुलिस और CRPF की टीमें पारसनाथ पहाड़ की तराई में और भी सघन सर्च अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह बरामदगी नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस और CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों ने बरामद हथियारों के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एक रणनीतिक योजना का हिस्सा थी और आगे भी नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान तेज़ किया जाएगा।

इस अभियान ने न केवल सुरक्षाबलों की सतर्कता को साबित किया है, बल्कि नक्सलियों को एक बड़ा झटका भी दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि सुरक्षा एजेंसियां राज्य में शांति बहाली के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

ये भी पढ़ें: Ranchi: फर्जी बैंक गारंटी पर ठेका लेने वाली एजेंसियों पर FIR के बाद ED कर सकती है एंट्री

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!