Pune ISIS मॉड्यूल: अब तक 10 गिरफ्तार, झारखंड से गहराता आतंक का कनेक्शन

Pune ISIS Module: 10 arrested so far, terror connection deepens with Jharkhand

Pune/Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में दो और आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ बड़ी सफलता हासिल की है। इन आतंकियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे इंडोनेशिया के जकार्ता से लौटे और आव्रजन जांच में फंसे। NIA के मुताबिक ये दोनों पिछले दो वर्षों से फरार थे और इन पर 3-3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के साथ ही इन दोनों पर अन्य 8 आरोपियों के साथ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • झारखंड से जुड़ा अहम कनेक्शन

इस मामले में झारखंड का सीधा संबंध पहले ही सामने आ चुका है। 2 नवंबर 2023 को हजारीबाग से ISIS के स्लीपर मॉड्यूल से जुड़ा एक अन्य आतंकी मोहम्मद शहनवाज आलम पकड़ा गया था। जांच में पाया गया कि उसका संबंध पुणे मॉड्यूल से था और वह भी देश में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश में शामिल था।

  • देश में आतंक की साजिश

NIA की गहन जांच में यह उजागर हुआ है कि गिरफ्तार सभी आरोपी भारत में हिंसा और आतंक के जरिये इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। ये आरोपी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार कर रहे थे और उसका परीक्षण भी कर चुके थे। पुणे के कोंढवा इलाके में किराए पर लिए गए घर में विस्फोटक तैयार किए गए और 2022-2023 के बीच वहां नियंत्रित परीक्षण विस्फोट भी किए गए थे।

इसके अलावा ये लोग बम बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कर रहे थे, जिससे यह साबित होता है कि उनका नेटवर्क बेहद संगठित और खतरनाक था।

अब तक गिरफ्तार 10 आरोपी

  • अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला
  • तल्हा खान
  • मोहम्मद इमरान खान
  • मोहम्मद यूनुस साकी
  • अब्दुल कादिर पठान
  • सिमाब नसीरुद्दीन काजी
  • जुल्फिकार अली
  • शमील नाचन
  • आकिफ नाचन
  • मोहम्मद शहनवाज आलम (हजारीबाग, झारखंड)

ये भी पढ़ें: Barharwa के लोगों की बेबसी: अंडरपास बना जलकुंड, जिंदगी हो गई जोखिम भरी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!