Sahibganj: स्वास्थ्य ढांचे में सुधार को लेकर सख्त दिखे उपायुक्त, DQAC की बैठक में दिए निर्देश

Sahibganj Deputy Commissioner looked strict regarding improvement in health infrastructure, gave instructions in DQAC meeting

Sahibganj, 19 मई 2025 (सोमवार): समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला क्वालिटी एश्योरेंस कमिटी (DQAC) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त सती ने वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से उन प्रखंडों की ओर ध्यान दिलाया जहां अब तक भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है।

उपायुक्त ने निर्देश दिया, जिला योजना प्रबंधक (DPM) संबंधित अंचल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य ढांचे के विकास में किसी प्रकार की देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत जारी निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने CHC और HSC भवनों की प्रगति पर अपडेट लेते हुए कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता-पूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना के तहत चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने कहा, मजबूत स्वास्थ्य संरचना से ही आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. आलोक चंद्र श्रीवास्तव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. किरण माला, DPM हिना कुमारी सहित सभी प्रखंडों के MOIC और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के समापन पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय स्तर पर नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता तक सेवाओं का लाभ समय पर पहुँच सके।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जन्म से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए राहत, उपायुक्त हेमंत सती ने किया DEIC का शुभारंभ

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!