Sahibganj: जिला नियंत्रण कक्ष का DC ने किया निरीक्षण, निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर दिया जोर

DC inspected Sahibganj District Control Room, stressed on further strengthening the monitoring system

Sahibganj, 19 मई 2025 (सोमवार): उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर वहाँ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कॉल पंजी का अवलोकन किया और इसके नियमित अद्यतन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंजी में प्रतिदिन दर्ज कॉल विवरणों को सुव्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, MOIC,डॉक्टर, AMN और CHO को नियमित रूप से रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण कक्ष को कॉल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, “नियंत्रण कक्ष जिले की निगरानी व्यवस्था का मुख्य केंद्र है और इसके माध्यम से जनहित से जुड़ी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है।”

उपायुक्त ने वहाँ स्थापित CCTV कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि वे हर समय सक्रिय अवस्था में रहें तथा उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित की जाए। उन्होंने कर्मियों को निर्देशित किया कि कैमरा प्रणाली की नियमित जांच की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में रिकॉर्डिंग उपयोगी सिद्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि नियंत्रण कक्ष की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य होगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: स्वास्थ्य ढांचे में सुधार को लेकर सख्त दिखे उपायुक्त, DQAC की बैठक में दिए निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!