Sahibganj: राधानगर में देर रात गोलीकांड: एक व्यक्ति घायल, बंगाल में इलाजरत

Late night firing incident in Radhanagar: One person injured, undergoing treatment in Bengal

Sahibganj: साहिबगंज जिले के गुरुवार रात एक बार फिर गोलियों की आवाज़ गूंजी। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित डाक बंगला खंता इलाके में 30 वर्षीय युवक पांचू मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं देर रात राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर पंचायत भवन के निकट एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल की पहचान कृष्ण घोष (46) के रूप में हुई है, जिन्हें आनन-फानन में परिजन पश्चिम बंगाल के फरक्का स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण घोष रात करीब 10:45 बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर, बरहरवा और राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि गोलीकांड के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगने के बाद घटनास्थल पर काफी खून बहा था, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि “घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

फिलहाल घायल का इलाज जारी है और उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

Late night firing incident in Radhanagar: One person injured, undergoing treatment in Bengal
गोलीकांड में घायल कृष्णा मंडल

साहिबगंज जिले में इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। जिले में आज गोली मारने की यह दूसरी घटना है। महाराजपुर और राधानगर की यह ताज़ा घटना एक और कड़ी है उस श्रृंखला की, जिसमें जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बढ़ते आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पुलिस अपराधियों पर लगाम कस पाने में विफल हो रही है? क्या आम नागरिक अब खुद को अपने ही गांव-घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे? अब देखना होगा कि पुलिस जांच में कितनी तत्परता दिखाती है और अपराधियों को कब तक गिरफ़्तार कर पाती है। फिलहाल, पूरे जिले में दहशत का माहौल है और लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं

ये भी पढ़ें: गोलियों की गूंज से Sahibganj में भय का माहौल, संजीव के बाद एक और युवक की गोली मारकर हत्या

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!