Sahibganj: तीनपहाड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक जेल भेजा गया

Sahibganj: Minor raped in Teenpahar, accused youth sent to jail

Sahibganj/Tinpahar: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बड़े भाई ने तीनपहाड़ थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही 19 वर्षीय युवक वकील मड़ैया उर्फ महाशय मड़ैया, पिता बड़ा रिचा मड़ैया के खिलाफ आरोप दर्ज कराया है।

पीड़िता के परिजन के अनुसार, यह घटना 19 मई की है। उस दिन परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे और नाबालिग अपनी दादी के साथ घर पर थी। इसी दौरान आरोपी वकील मड़ैया घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को किसी से भी घटना की जानकारी न देने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के भाई ने गुरुवार को थाना में कांड संख्या 84/25 के तहत मामला दर्ज कराया। तीनपहाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी एम.के. पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: शव से लिपटकर बिलखती रही पत्नी, Sahibganj में गोलीकांड ने उजाड़ दिया एक और परिवार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!