Sahibganj: राधानगर गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने देशी कट्टा और बाइक किया बरामद

Radhanagar firing incident solved, three accused arrested, police recovered country-made pistol and bike

Sahibganj, 24 मई 2025 (शनिवार): राधानगर थाना क्षेत्र में 22 मई की रात हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलीबारी में घायल कृष्णा घोष पर हमले के मामले में तीन आरोपियों राधानगर घोष टोला निवासी संतोष कुमार मंडल (22 वर्ष), राजमहल हॉस्पिटल कैंपस निवासी लाला हरिजन उर्फ मेहतस एवं बालू प्लाट राजमहल निवासी मोहन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। घटना राधानगर पंचायत भवन के समीप रात करीब 10:45 बजे हुई थी, जब कृष्णा घोष घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को परिजनों ने तत्काल फरक्का, पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रेस वार्ता करते हुए राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशालेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 126(2), 115(2), 118(2), 109(1), 351(3)/3(5) बीपी एक्ट, 25(1-बी)/26/27 आर्म्स एक्ट के तहत राधानगर थाना कांड संख्या 190/2025 दिनांक 23.05.2025 को दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद साहेबगंज पुलिस अधीक्षक राजमहल के निर्देश पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशालेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सघन छानबीन शुरू की। दल द्वारा घटना के महज दो दिनों के भीतर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा और बिना नंबर की नीले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका प्रयोग इस हमले में किया गया था। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। SDPO ने कहा कि घटना का कारण भूमि विवाद प्रतीत होता है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। 

वहीं छापेमारी दल में राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशालेश कुमार त्रिपाठी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, पंकज कुमार दुबे, बिट्टू कुमार साहा एवं अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

ये भी पढ़ें: विकसित भारत@2047 की ओर बढ़ता भारत: PM Narendra Modi की अध्यक्ष्यता में नीति आयोग के 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!