Jharkhand में 20 IAS अधिकारियों का तबादला: कई जिलों को मिले नए उपायुक्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

20 IAS officers transferred in Jharkhand: Karna Satyarthi, who was SDO of Rajmahal, became DC of East Singhbhum, see full list here

Ranchi: Jharkhand सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इस फेरबदल में कई जिलों को नए उपायुक्त (DC) मिले हैं।

रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा की पत्नी और IAS अधिकारी कंचन सिंह को सिमडेगा जिले का नया उपायुक्त बनाया गया है। पूर्व में राजमहल के तेजतर्रार एसडीओ रहे कर्ण सत्यार्थी को गुमला से स्थानांतरित कर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अजय नाथ झा, जो अब तक आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें बोकारो जिले का नया उपायुक्त बनाया गया है।



अभिजीत सिंह, जो दुमका जिले में पहले से उपायुक्त का कार्यभार देख रहे थे, को दुमका का स्थायी उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं ऋतुराज, जो अब तक कोडरमा के उपविकास आयुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे, को कोडरमा का नया उपायुक्त बनाया गया है।

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना बताया जा रहा है।

यहां देखें पूरी लिस्ट…

ये भी पढ़ें: Sahibganj में आरक्षी की संदिग्ध मौत की जांच तेज, डीआईजी ने कहा, जल्द होगा खुलासा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!