Jharkhand की वरिष्ठ हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, सलीमा टेटे जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मार्गदर्शक थीं प्रतिमा

Jharkhand's senior hockey coach Pratima Barwa passes away, Pratima was the mentor of international players like Salima Tete

Ranchi: झारखंड (Jharkhand) की प्रख्यात हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का शनिवार को रांची स्थित पारस अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से पैरालिसिस अटैक के बाद आईसीयू में भर्ती थीं। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह जीवन की जंग हार गईं। उनके निधन से राज्य के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।



प्रतिमा बरवा ने झारखंड (Jharkhand) में महिला हॉकी को एक नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह वर्तमान में खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं और इससे पहले सिमडेगा में भी कोचिंग दे चुकी थीं। उनके मार्गदर्शन में कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकीं।

उनकी शिष्या अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी खिलाड़ी आज देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उनके निधन को न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की हॉकी बिरादरी एक अपूरणीय क्षति मान रही है।



ये भी पढ़ें: विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष: ज़हर की खुली बिक्री: कोटपा कानून और गुटखा प्रतिबंध के बावजूद तंबाकू का बढ़ता जाल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!