Sahibganj: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Deputy Commissioner heard the problems of common people in Janta Darbar, assured quick solution

Sahibganj: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।



जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। इनमें से अधिकतर आवेदन जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित रहे। उपायुक्त सती ने सभी आवेदकों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी मामलों की भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और उसका प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को सौंपा जाए, ताकि समस्याओं के निपटारे में पारदर्शिता बनी रहे और कार्य में गति आए।

ज्ञात हो कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला: उत्पाद सचिव, पूर्व आयुक्त सहित 15 को एसीबी का समन, कई प्लेसमेंट एजेंसियों के निदेशकों से भी होगी पूछताछ



WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!