Tinpahar में पुलिस पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Second accused of attacking police in Tinpahar arrested, sent to jail
  • Tinpahar थाना प्रभारी बोले- फरार आरोपियों की तलाश जारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Tinpahar/Sahibganj: बीते 27 मार्च 2025 की रात तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में गश्ती दल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कबीर महतो (पिता- भुजा महतो उर्फ तेजनारायण नौनिया, निवासी- बाबूपुर, थाना-तीनपहाड़) के रूप में हुई है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को महाराजपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।




घटना के संबंध में बताया गया कि उस रात बाबूपुर गांव में सड़क पर युवकों की भीड़ देख तीनपहाड़ पुलिस की गश्ती टीम ने पूछताछ की कोशिश की। इसी दौरान युवक आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस दल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक हवलदार घायल हो गया था। इस संबंध में तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 51/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी कबीर महतो को मंगलवार को छापेमारी कर पकड़ा गया और न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




तीनपहाड़ थाना प्रभारी ने बताया,

“पुलिस पर हमला करने की घटना को हम गंभीरता से ले रहे हैं। आरोपी कबीर महतो की गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुई है। उसकी भूमिका जांच में सामने आई थी। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।”

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।




ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final: 17 साल बाद RCB बनी IPL चैंपियन, कोहली की आंखों में छलके जज़्बात

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!