Sahibganj: MUJY योजना की धीमी प्रगति पर डीसी हेमंत सती ने जताई नाराज़गी, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Sahibganj: DC Hemant Sati expressed displeasure over the slow progress of MUJY scheme, directed to expedite the work

Sahibganj, 4 जून 2025 (बुधवार): जिले में विद्युत योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उज्ज्वल योजना (MUJY) के तहत अब तक किसी भी गांव को विद्युत कनेक्शन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाकर ग्रामीणों को शीघ्र बिजली की सुविधा दी जाए।

जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में RDSS योजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि योजना के अंतर्गत अब तक मात्र 91 किमी केबल ही बदले गए हैं, जो असंतोषजनक है। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

बैठक में यह भी उजागर हुआ कि संवेदक एजेंसी द्वारा कई बार रात्रिकालीन कार्य का आश्वासन दिया गया, लेकिन जमीन पर अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अब से प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उनके कार्यालय को सौंपी जाए।

इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को निर्देशित किया गया है कि योजनाओं की अद्यतन जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। बैठक में जिला विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी शंभूनाथ चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त सती ने दो टूक कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Rajmahal: दीपक ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट, गोलीबारी से दहशत का माहौल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!