Kotalpokhar: रामजी साहा और प्रेमचंद साह ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रमण, विकास में दिया सहयोग

Kotalpokhar: Ramji Saha and Premchand Saha voluntarily removed encroachment and helped in development

Kotalpokhar (Barharwa): जहां एक ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अक्सर हंगामे और विरोध की तस्वीरें सामने आती हैं, वहीं कोटालपोखर से एक मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है। शांति मोड़ के निवासी रामजी साहा और प्रेमचंद साह ने प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे रोड चौड़ीकरण अभियान को समझते हुए बिना किसी सरकारी दबाव के स्वेच्छा से अपने भवनों के सामने से अतिक्रमण हटा लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों व्यवसायियों ने विकास की आवश्यकता को समझते हुए स्वयं जेसीबी मशीन मंगवाकर अपने भवनों के आगे बने अतिक्रमण को शांति और सौहार्द्रपूर्वक हटाया। इस दौरान न कोई विवाद हुआ, न ही कोई प्रशासनिक दबाव देखने को मिला। इस सकारात्मक पहल की सराहना स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक ने की है। अधिकारियों ने इसे सामुदायिक जागरूकता और सहयोग की बेहतरीन मिसाल बताया।

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यदि अन्य प्रभावित लोग भी इसी भावना से सहयोग करें, तो क्षेत्र में चल रहा रोड चौड़ीकरण अभियान सहज और शांति पूर्ण ढंग से आगे बढ़ सकेगा। रामजी साहा और प्रेमचंद साह की यह पहल न केवल कोटालपोखर के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन सकती है।

ये भी पढ़ें: पतंजलि रेसिडेंशियल कॉलेज रांची: काॅमर्स सेकेंड टाॅपर रेखा तिर्की को सिविल सेवा की तैयारी निःशुल्क कराएगा संस्थान

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!