संताल परगना चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, Sahibganj में दो दिवसीय खेल का आयोजन

Santal Pargana Championship 2025 inaugurated with great pomp, two-day sports event held in Sahibganj

Sahibganj, 13 जून 2025 (शुक्रवार): फूलो-झानो इनडोर स्टेडियम, साहिबगंज में संताल परगना चैंपियनशिप 2025 (अंडर-19 एवं ओपन डबल्स – पुरुष एवं महिला वर्ग) का भव्य शुभारंभ साहिबगंज के उपायुक्त हेमन्त सती के कर-कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त महोदय द्वारा वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात उन्होंने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सती ने कहा, “ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। यह प्रतियोगिता संताल परगना के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करती है, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।”

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन तीनों कोर्ट पर विभिन्न वर्गों के मुकाबले प्रारंभ हुए। खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने योग्य था। प्रतियोगिता में जिले के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, वहीं आयोजन में खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें: विश्व रक्तदान दिवस से पहले मानवता की मिसाल: प्रभात मंत्र के Sahibganj जिला ब्यूरो तौकीर राज ने किया रक्तदान

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!