उपायुक्त ने किया Sahibganj के पुराने सदर अस्पताल का निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

The Deputy Commissioner inspected the old Sadar Hospital of Sahibganj

Sahibganj, 13 जून 2025 (शुक्रवार): जिला उपायुक्त हेमंत सती ने आज साहिबगंज स्थित पुराने सदर अस्पताल (CHC) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला ओपीडी तथा कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) का गहन अवलोकन किया और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने MTC में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य रिपोर्टों की समीक्षा की और इलाज की व्यवस्था के संबंध में चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, “बच्चों के पोषण और संपूर्ण स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उनके इलाज में किसी प्रकार की कोताही न हो तथा नियमित मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।”

इसके साथ ही उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया। नालियों की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत और सफाई कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि, “सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: संताल परगना चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ, Sahibganj में दो दिवसीय खेल का आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!