कई मामलों के सफल उद्भेदन पर Sahibganj एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Sahibganj SP honored police officers for successfully solving many cases

Sahibganj, 15 जून (रविवार): जिले में अपराध नियंत्रण और कई जटिल कांडों के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने रविवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया।

कुशल नेतृत्व, त्वरित कार्रवाई और प्रतिबद्धता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान

एसपी ने डीएसपी रूपक सिंह, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल सहित सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार, बोरियो थाना प्रभारी पंकज वर्मा, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Sahibganj SP honored police officers for successfully solving many cases

इसके साथ ही सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार, अनीश कुमार पांडेय, अनिल कुमार यादव, पंकज कुमार दुबे, विक्रम कुमार, विकास सेठ, आरक्षी अभिषेक कुमार, पुलिस सोरेन, सोनू कुमार तथा हवलदार प्रवीण हेंब्रम को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि “कुशल नेतृत्व, समय पर कार्रवाई और जनहित में समर्पित कार्यशैली से पुलिस की छवि और प्रभाव दोनों ही मजबूत होते हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि बाकी पुलिसकर्मी भी प्रेरणा लेकर अपने कार्य में उत्कृष्टता प्रदर्शित करेंगे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित कुमार सिंह ने थानों को दिए सख्त निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!