Sahibganj में आफ्टर केयर मार्गदर्शिका 2023 पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

One day orientation workshop on After Care Guidelines 2023 organized at Sahibganj

Sahibganj, 13 जून 2025 (सोमवार): जिला परियोजना संसाधन केंद्र (DPRC) सभागार में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत “झारखंड आफ्टर केयर मार्गदर्शिका 2023” विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ हुआ। कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल गृह, एसोसिएट फॉर वॉलंटरी एक्शन एवं अन्य बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • बच्चों के पुनर्वास के लिए आफ्टर केयर योजना प्रभावी

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वे बालक-बालिकाएं जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और संस्थागत या गैर-संस्थागत देखरेख में रह चुके हैं, उन्हें आफ्टर केयर योजना के तहत ₹4000 प्रति माह की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सहायता उनके उच्च शिक्षा या स्वरोजगार के लिए उपयोगी है।

प्रशिक्षक संजय कुमार ने बताया कि 14 वर्ष की आयु से ऊपर के बालक/बालिकाएं, जो अभी भी किसी दीर्घकालिक देखरेख संस्थान में रह रहे हैं, उनके लिए व्यक्तिगत देखभाल योजना के अनुरूप आफ्टर केयर सेवाओं की व्यवस्था की जाती है।

प्रशिक्षिका सुतापा रूईदास ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके, लेकिन अभी भी संरक्षण की आवश्यकता रखने वाले किशोरों को चिह्नित कर जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

  • कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य

कार्यशाला का मूल उद्देश्य बाल अधिकारों की सुरक्षा, उनके पुनर्वास और सशक्तिकरण से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और विभिन्न संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना था, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुलभ रूप से पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: धरती आभा जनभागीदारी अभियान के तहत जिले में आधार कैम्प का शुभारंभ

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!