संजय गोस्वामी बने JMM युवा मोर्चा के Sahibganj जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

Sanjay Goswami becomes Sahibganj district president of JMM Yuva Morcha, wave of enthusiasm among workers
  • Sahibganj जिला सचिव पद की जिम्मेदारी मोहम्मद मारूफ को, झामुमो में नई ऊर्जा का संचार

Sahibganj, 17 जून 2025 (मंगलवार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए साहिबगंज जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष पद की कमान संजय गोस्वामी को सौंपी है। उनके चयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। साथ ही, राजमहल के मोहम्मद मारूफ को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। संजय गोस्वामी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय सहभागिता निभाई है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है।

Sanjay Goswami becomes Sahibganj district president of JMM Yuva Morcha, wave of enthusiasm among workers

संजय को मिली ज़िम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं में खुशी

संजय गोस्वामी की नियुक्ति के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँट कर और बधाइयों के साथ उनका स्वागत किया।

संजय गोस्वामी ने कहा,

“यह मेरे लिए सिर्फ पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। मैं युवाओं की आवाज़ बनकर संगठन को और सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

अनुभवी नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगा युवा मोर्चा

सचिव बनाए गए मोहम्मद मारूफ भी संगठन के अनुभवी चेहरों में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे हैं। संजय और मारूफ की इस जोड़ी से युवा मोर्चा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर प्रबंध सचिव मो. शाहनवाज़, महेश साह, जितेंद्र यादव, समीम अख्तर, इस्राफिल शेख, और पंकज सहित कई नेताओं ने संजय गोस्वामी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया।

ये भी पढ़ें: भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता नहीं होगी गुमराह: Vinod Kumar Pandey

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!