Sahibganj: हूल दिवस की तैयारी को लेकर BJP नेताओं का भोगनाडीह दौरा, बरहेट में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक

Sahibganj: BJP leaders visit Bhognadih to prepare for Hul Diwas, workers' meeting held in Barhet

Sahibganj, 19 जून 2025 (गुरुवार): माता विंध्यवासिनी की पावन भूमि बरहरवा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का आगमन बनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ। स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नेताओं का स्वागत किया। स्वागत समारोह के पश्चात दोनों नेताओं ने माता विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बरहेट के लिए प्रस्थान किया।

Sahibganj: BJP leaders visit Bhognadih to prepare for Hul Diwas, workers' meeting held in Barhet

बरहेट में भाजपा नेताओं ने शहीद सिद्धू-कानू की जन्मस्थली भोगनाडीह में आगामी 30 जून को आयोजित होने वाले हूल दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान तय किया गया कि इस वर्ष भाजपा हूल दिवस को बृहद स्तर पर मनाएगी और सिद्धू-कानू के योगदान को जन-जन तक पहुंचाएगी। बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लोबीन हेम्ब्रम, पूर्व विधायक अनंत ओझा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

 इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा,

“सिद्धू-कानू झारखंड के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष हूल दिवस पर उनकी बलिदानी गाथा को विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से उजागर करेगी। भोगनाडीह में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी पूरे जोरों पर है।”

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, सिद्धू-कानू के वंशज मंडल मुर्मू, जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, कुसुमाकर तिवारी, अमित भारती, अरविंद पांडे, विक्की गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पतना में हर्षोल्लास से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!