Rahul Gandhi देश में मुहब्बत और इंसानियत की राजनीति के प्रतीक हैं: बरकतुल्लाह खान

Rahul Gandhi es un símbolo de la política del amor y la humanidad en el país: Barkatullah Khan
  • Rahul Gandhi के 55वें जन्मदिन पर साहेबगंज कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास का माहौल

Sahibganj, 19 जून 2025 (गुरुवार): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 55वें जन्मदिन के अवसर पर साहेबगंज कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में केक काटकर राहुल गांधी के चित्र को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

“राहुल गांधी, देश में रोशनी की मशाल हैं”

जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों का सम्मान करते हुए देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा:

“राहुल गांधी इस अंधेरे दौर में देशवासियों के लिए उम्मीद और उजाले की मशाल बनकर सामने आए हैं। उन्होंने नफरत और सांप्रदायिकता के खिलाफ पूरे देश में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश फैलाया है।“

जिलाध्यक्ष ने बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे ज्वलंत मुद्दों पर राहुल गांधी के संघर्ष को याद करते हुए जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उनके प्रयासों को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के हर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Rahul Gandhi es un símbolo de la política del amor y la humanidad en el país: Barkatullah Khan

कार्यक्रम में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुकूल चंद्र मिश्रा, मुर्शाद अली, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, नित्यानंद गुप्ता, सुनील पासवान, यमुना दास, अली कुरैशी, सतीश पासवान, सबदुल, रियाज, सादिक, सूरज पासवान, शिवचरण प्रसाद सिंहा, कमाल अहमद, जाहिद खान, दिनेश सिंह, सुल्तान अहमद, प्रकाश टोप्पो, मोहम्मद सबदुल, लोकनाथ घोष सहित कई दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समारोह के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु और उत्तरोत्तर सफलता की कामना की। इस मौके पर राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु संगठन को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: कोटालपोखर बनेगा नया प्रखंड, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का वर्षों पुराना सपना होगा साकार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!