Sahibganj: Zero Dose कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Sahibganj: Review meeting of Zero Dose program concluded, Deputy Commissioner gave necessary instructions

Sahibganj: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय शाखा कार्यालय में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत Zero Dose कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नियमित टीकाकरण की प्रगति, चुनौतियाँ तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाने के कारणों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शून्य डोज की स्थिति वाले बच्चों तक टीकाकरण सेवाएं हर हाल में पहुँचनी चाहिए, ताकि बच्चों को संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान की जा सके।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, डीआरसीएचओ, स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक, स्कूल सब-डिविजनल कोऑर्डिनेटर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने अंत में कहा कि

“टीकाकरण सिर्फ स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा एक सामाजिक दायित्व है, जिसे हम सबको मिलकर निभाना होगा।”

ये भी पढ़ें: Jharkhand में भारी बारिश का अलर्ट: Ranchi समेत कई जिलों में अगले दो दिन मौसम रहेगा खराब, विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!