Jharkhand के दिशोम गुरु Shibu Soren की हालत में सुधार, 7 दिन बाद खोली आंखें

Jharkhand's Dishom Guru Shibu Soren's condition improves, he opens his eyes after 7 days
  • देशभर में Shibu Soren के शुभचिंतकों में जगी उम्मीद, दिल्ली में चल रहा इलाज

Ranchi/New Delhi: झारखंड के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू (Shibu Soren) सोरेन की सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है। लगातार सात दिनों तक अचेत रहने के बाद शनिवार को जब उन्होंने आंखें खोलीं, तो यह समाचार पूरे राज्य में राहत और उत्साह का कारण बन गया। गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में उनका इलाज जारी है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति अब स्थिर और बेहतर बताई जा रही है।

गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश में दुआओं का दौर:

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे झारखंड में उनके स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं हो रही हैं। आदिवासी समाज से लेकर आम नागरिकों और समर्थकों में उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

गुरुजी के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा सोरेन परिवार इन दिनों दिल्ली में ही मौजूद है। मुख्यमंत्री लगातार डॉक्टरों से परामर्श ले रहे हैं और हर घंटे की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

राष्ट्रपति से लेकर सांसद तक ने लिया हालचाल:

शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर गुरुजी के स्वास्थ्य पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरुजी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और जल्द ही स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे।

Jharkhand's Dishom Guru Shibu Soren's condition improves, he opens his eyes after 7 days

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में राहत की लहर:

शिबू सोरेन की बीमारी को लेकर न सिर्फ झारखंड, बल्कि देशभर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता का माहौल था। गुरुजी की पहचान झारखंड के अस्मिता और अधिकार की आवाज के रूप में रही है। उनके होश में आने की खबर से उनके समर्थकों और अनुयायियों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे। यदि इसी तरह सुधार होता रहा तो गुरुजी को जल्द ही आईसीयू से बाहर लाया जा सकता है। दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ की राह आसान हो रही है। झारखंड उन्हें फिर से मंच पर देखने को आतुर है।

ये भी पढ़ें: Bengaluru: मां ही बनी यौन उत्पीड़न की आरोपी, नाबालिग बेटी के सनसनीखेज आरोप, जांच में जुटी पुलिस

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!