JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का BJP पर सनसनीखेज आरोप, क्या Bhognadih हिंसा के पीछे थी सीएम की हत्या की साजिश?

JMM spokesperson Supriyo Bhattacharya makes sensational allegations against BJP, was there a conspiracy to murder CM behind Bhognadih violence?

Ranchi/Bhognadih: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भोगनाडीह हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को रांची में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश रची जा रही थी और इसके पीछे भाजपा नेताओं का हाथ है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भोगनाडीह में हूल दिवस समारोह के दौरान जिन लोगों को हथियारों के साथ पकड़ा गया है, उनका सीधा संबंध राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से है। उन्होंने सवाल उठाया कि हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक और पवित्र कार्यक्रम में ये लोग हथियार लेकर क्यों पहुंचे थे?

उन्होंने आशंका जताई कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की पूर्व नियोजित साजिश हो सकती है। उन्होंने भोगनाडीह हिंसा पर गोड्डा कनेक्शन को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नाम लेते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

पूर्व प्रायोजित थी हिंसा

झामुमो नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि भोगनाडीह की घटना कोई सामान्य झड़प नहीं थी, बल्कि यह एक सोची-समझी, पूर्व प्रायोजित हिंसा थी। उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव से ही हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे राज्य की जनता ने भी देखा है।

भाजपा की साजिश बेनकाब होगी

भट्टाचार्य ने कहा कि इस साजिश का पूरा खुलासा झामुमो जल्द ही करेगा और भाजपा की “घिनौनी राजनीति” को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी में षड्यंत्र के बीज नहीं पनपेंगे और झामुमो हर साजिश को नाकाम करेगा।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सांसद निशिकांत दुबे ने किया भ्रामक पोस्ट! प्रशासन ने दी सफाई; हूल दिवस कार्यक्रम से जुड़े पत्र में टाइपिंग मिस्टेक का दावा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!