Ranchi/Pakur, 5 जुलाई 2025 (शनिवार): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
इसी क्रम में लिटिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू आज सपरिवार रांची के तमाड़ स्थित ऐतिहासिक देवड़ी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने देवड़ी माता की पूजा-अर्चना कर दिशोम गुरु के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पूजा के बाद विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा,
“हम सबकी भावनाएं दिशोम गुरु के साथ जुड़ी हैं। आज मैंने परिवार के साथ माता देवड़ी से प्रार्थना की कि गुरुजी जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर पहले की तरह सशक्त रूप में हमारे बीच लौटें।”
गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चिंता के साथ गहरी भावनात्मक जुड़ाव भी देखा जा रहा है।
