Littipara: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल संरक्षण विषयों पर कार्यशाला आयोजित, मुखिया और पंचायत सचिवों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

Littipara: Workshop organized on health, education and child protection subjects, important information given to Mukhiya and Panchayat secretaries

Littipara/Pakur, 5 जुलाई 2025 (शनिवार): शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल संरक्षण, बाल विवाह और प्रवासी मजदूरों के दस्तावेजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों को इन विषयों पर जागरूक किया गया।

पिरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम लीडर मीना ठाकुर एवं गांधी फेलो जीतेन्द्र विष्ट, राहुल कुमार, मेधा यादव, रामप्रकाश कुमार, चांदनी परवीन ने बाल विवाह की रोकथाम, प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता, ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान, बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता पर विस्तार से जानकारी दी। एसोसिएशन फॉर वोलंटरी एक्शन की डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट एसोसिएट मानिदिपा साहा ने बाल संरक्षण और प्रवासन रजिस्टर के समन्वय को लेकर उपयोगी जानकारी साझा की।

कार्यशाला में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के.सी. दास, तथा स्वास्थ्य विभाग से प्रोग्राम ऑफिसर नरेश साहा सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: मुहर्रम जुलूस मार्गों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!