New Delhi: झारखंड (Jharkhand) के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू (Hemlal Murmu) ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) स्थित सर गंगाराम अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से (CM Hemant Soren) मुलाकात की। यह भेंट झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से हुई।
विधायक हेमलाल मुर्मू ने मुख्यमंत्री से शिबू सोरेन जी की तबीयत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में दिशोम गुरु शिबू सोरेन एक मजबूत और सम्मानित हस्ती रहे हैं, जिनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंता व्याप्त है। इस बीच विधायक की यह मुलाकात संवेदना और सहयोग का संदेश देती है।
ये भी पढ़ें: Pakur: बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर डीसी सख्त, शिक्षकों का होगा मूल्यांकन









