Pakur: पाकुड़िया में 331 दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का हुआ वितरण

Pakur: Artificial limbs and assistive devices were distributed among 331 disabled people in Pakuriya
  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और समावेश प्रोजेक्ट के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

Pakuria/Pakur: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट समावेश के अंतर्गत एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह भव्य वितरण कार्यक्रम पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कुल 331 पात्र लाभुकों के बीच ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कमोड, कमर व घुटने के बेल्ट, वॉकर, स्टिक, बैसाखी, सर्वाइकल कॉलर और कान की मशीन जैसे आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, और झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने भाग लिया और स्वयं दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान किए। लाभुकों ने ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण पाकर सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की।

आयोजकों की ओर से मिली जानकारी

कार्यक्रम के आयोजक भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) कानपुर की ओर से ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. सूर्यप्रकाश पांडे एवं आकाश सैनी मौजूद रहे। उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर ज़रूरतमंदों तक सहायक उपकरण पहुंचाए जाएंगे।

व्यापक जन सहभागिता

इस अवसर पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभुक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Delhi में CM Hemant Soren से मिले पाकुड़ झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!