Pakur: पारदर्शी चुनाव की मांग को लेकर पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Pakur: Journalists submitted a memorandum to DC demanding transparent elections
  • प्रेस क्लब गठन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोकतंत्रिक प्रक्रिया अपनाने की मांग तेज

Pakur: जिले में पहली बार पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से पाकुड़ प्रेस क्लब के गठन की मांग ने ज़ोर पकड़ लिया है। मंगलवार को जिले के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने मांग की कि प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव उपायुक्त की देखरेख में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि सदस्यता सूची, नामांकन प्रक्रिया, मतदान तिथि और अन्य चुनावी चरणों की जानकारी सार्वजनिक रूप से जारी की जाए ताकि कोई भ्रम या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

उपायुक्त मनीष कुमार ने पत्रकारों की मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि प्रेस क्लब चुनाव प्रक्रिया को विधिसम्मत, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

प्रेस क्लब की बैठक में भी उठी मांग

ज्ञात हो कि इससे पूर्व रविवार को जन सूचना भवन स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेश प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि अब तक प्रेस क्लब का गठन लोकतांत्रिक ढंग से नहीं हो पाया है, जिससे समय-समय पर भ्रम और विवाद की स्थिति बनी है। अब आवश्यकता है कि क्लब का गठन खुली, पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हो। बैठक में पत्रकारों ने एकमत से मांग की कि चुनाव उपायुक्त की निगरानी में कराया जाए, ताकि किसी तरह का पक्षपात या विवाद उत्पन्न न हो।

कई पत्रकार रहे उपस्थित

डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे पत्रकारों में सतनाम सिंह, अमित दास, बलराम ठाकुर, राजेश पांडे, अख्तर हुसैन आलम, ममता जयसवाल, सुदीप त्रिवेदी, प्रीतम सिंह यादव, बजरंग पंडित, रवि शंकर कुमार, अहसान आलम सहित कई अन्य पत्रकार शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Pakur: पाकुड़िया में 331 दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का हुआ वितरण

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!