Pakur: जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में 54 कर्मियों को मिला एमएसीपी का लाभ

Pakur: 54 workers got the benefit of MACP in the district level screening committee meeting

Pakur: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें जिले के 54 कर्मियों को MACP (Modified Assured Career Progression) योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। लाभान्वित होने वालों में प्रधान सहायक, लिपिक, ग्राम सेविका और अनुसेवक शामिल हैं।

बैठक में यह तय किया गया कि जिन कर्मियों ने 10 वर्षों की संतोषप्रद सेवा पूरी कर ली है, उन्हें प्रथम एमएसीपी, 20 वर्ष सेवा पूर्ण करने वालों को द्वितीय एमएसीपी और 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को तृतीय एमएसीपी का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही, सेवा संपुष्टि से संबंधित कुल 11 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 8 कर्मियों की सेवा संपुष्टि को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, स्थापना उप समाहर्ता मनीष कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने Ranchi पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah, सीएम Hemant Soren भी Delhi से लौटे

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!