Sahibganj: अबुआ आवास की पहली किस्त की अवैध निकासी से लाभुक परेशान, फिनो बैंक खाते से निकाला गया रुपया

Sahibganj: Beneficiaries troubled by illegal withdrawal of first installment of Abua Awas, money withdrawn from Fino bank account

Tinpahar (Sahibganj): सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत एक गरीब लाभुक को पहली किस्त मिली तो पक्का मकान बनाने का सपना संजोया, लेकिन उसकी उम्मीदें तब टूट गईं जब यह राशि खाते में आते ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निकाल ली गई। मामला तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सगरभंगा पंचायत का है, जहाँ के निवासी लखन मुर्मू योजना के लिए चयनित हुए थे। योजना स्वीकृत होने के बाद 23 जनवरी 2025 को उनके फिनो पेमेंट्स बैंक अकाउंट (संख्या: 20308556436) में ₹30,000 की पहली किस्त भेजी गई थी।

लखन को योजना की राशि के आगमन की जानकारी तब हुई जब रोजगार सेवक ने उन्हें आवास निर्माण शुरू करने को कहा। जब उन्होंने तालझारी प्रखंड कार्यालय में जानकारी ली, तब उन्हें बताया गया कि उनका पैसा फिनो बैंक के खाते में ट्रांसफर हुआ है। जब वे फिनो बैंक पहुंचे तो पता चला कि राशि पहले ही निकाल ली गई है। जांच करने पर सामने आया कि 2 फरवरी 2025 को दो बार में ₹10,000-₹10,000 एवं 5 फरवरी 2025 को ₹9,500 निकाल लिए गए हैं।

पीड़ित ने बताया कि उसे इस खाते के खुलने की प्रक्रिया, स्थान और समय की कोई जानकारी नहीं है। लखन मुर्मू ने तीनपहाड़ थाना में शुक्रवार को एक लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके खाते से गलत तरीके से अवैध निकासी की गई है। उन्होंने पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी राशि की रीकवरी करवाई जाए।

वहीं, यह मामला अबुआ आवास योजना में बिचौलियों की बढ़ती भूमिका और लाभुकों के वित्तीय शोषण को उजागर करता है। अगर समय पर जांच नहीं हुई, तो ऐसे कई लाभुक अपने हक से वंचित रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Pakur: ओढ़नी से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सीएचसी में उमड़ी भीड़

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!