Tinpahar: श्रावणी पूजा को लेकर मुरली पहाड़ में सेवा समिति की बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर बनी रणनीति

Tinpahar: Meeting of Seva Samiti at Murli Pahad regarding Shravani Puja, strategy made for convenience of devotees

Tinpahar/Sahibganj: श्रावणी पूजा की तैयारियों को लेकर बाबा धनेश्वर नाथ सेवा समिति, मुरली पहाड़ के सदस्यों की एक विशेष बैठक बीते शुक्रवार संध्या छह बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्रीकांत मंडल ने की, जबकि संचालन सचिव चंदन सिंह ने किया। बैठक में आगामी श्रावणी पूजा के सफल आयोजन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रावणी पर्व के दौरान मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे मेले जैसा माहौल बन जाता है। ऐसी स्थिति में व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।

इसलिए पूजा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, प्रसाद वितरण, पेयजल व्यवस्था, तथा पंक्ति प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी रणनीति तय की गई। इसके अतिरिक्त समिति ने नए रसीद पुस्तिका, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री की छपाई को लेकर प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।

बैठक में समिति के जगदीश साहा, निरोद महतो, आलोक साहा, प्रवीर सिंह, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Pakur: देवर-भाभी के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार-जांच जारी

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!