Sahibganj: VHSND सत्र में लापरवाही पर सिविल सर्जन सख्त, ANM पर वेतन रोकने का आदेश

Sahibganj: Civil surgeon strict on negligence in VHSND session, order to stop salary of ANM

Sahibganj, 18 जुलाई: साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने महादेवगंज स्थित मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सत्र में तैनात एएनएम निर्धारित समय से पूर्व, यानी 3 बजे से पहले ही केंद्र से अनुपस्थित पाई गईं।

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (सदर प्रखंड) और संबंधित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उस दिन की उपस्थिति के लिए संबंधित एएनएम के वेतन पर रोक लगाने का भी आदेश दिया। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ. पासवान ने जिले की सभी एएनएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और अपने-अपने सत्र स्थलों पर टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि:

“VHSND सत्र में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थित हों और प्रत्येक योग्य बच्चे तथा गर्भवती महिला का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।”

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है। लेकिन यदि इस तरह की लापरवाही होती रही तो यह अभियान प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: मरीज को ऑटो से अस्पताल भेजने पर बवाल, Babulal Marandi का मंत्री इरफान पर तंज, “यही है स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई”

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!