Ranchi में शराब दुकानों पर आयुक्त का छापा: खुद ग्राहक बनकर पहुंचे अफसर, 4 गिरफ्तार

Commissioner's raid on liquor shops in Ranchi: Officers themselves arrived as customers, 4 arrested

Ranchi, 19 जुलाई: राजधानी रांची में शुक्रवार को शराब दुकानदारों के लिए एक बड़ा सबक बनकर आया जब उत्पाद आयुक्त रवि शंकर शुक्ला ने खुद सड़कों पर उतरकर औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि आयुक्त ने आम ग्राहक बनकर दुकानों में जाकर शराब की खरीदारी की और नियमों की जांच की। इस दौरान मोराबादी की एक दुकान से चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

मोराबादी स्थित एक विदेशी शराब दुकान में जब उत्पाद आयुक्त ग्राहक के रूप में पहुंचे, तो स्टाफ उन्हें पहचान ही नहीं पाया। उन्होंने खरीदारी कर यह देखा कि क्या ग्राहकों को सही बिल दिया जा रहा है, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन है या नहीं, सीसीटीवी कैमरे चालू हैं या बंद, और होमगार्ड की उपस्थिति वास्तविक है या सिर्फ औपचारिकता। इस छापेमारी से दुकानों में अफरा-तफरी मच गई।

मोराबादी शराब दुकान से पकड़े गए चार लोगों में से तीन की पहचान प्रभात रंजन सिंह (नालंदा के प्रभारी), विजय कुमार (रांची के सहायक) और निखिल कुमार साहू के रूप में हुई है। चौथे व्यक्ति की पहचान अभी जारी है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शराब दुकानों में किसी भी तरह की अनियमितता, ओवररेटिंग या बगैर बिल के बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शुक्ला ने मीडिया से कहा, “हम चाहते हैं कि झारखंड में शराब बिक्री व्यवस्था पारदर्शी हो। हर ग्राहक को सही बिल मिले और सरकारी नियमों का पालन हो। इस तरह की जांच भविष्य में और तेज़ होगी।”

इस अचानक हुई कार्रवाई से रांची समेत आसपास के जिलों के दुकानदारों में खलबली मच गई है। यह संदेश साफ है कि अब विभाग गड़बड़ी को नजरअंदाज नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें: Pakur समाहरणालय में पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन समिति की बैठक आयोजित, पारदर्शिता पर दिया गया विशेष जोर

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!