Dhanbad में अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, 10 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका

A mine collapsed during illegal mining in Dhanbad, more than 10 workers feared trapped

Dhanbad/Baghmara: जिले के बाघमारा प्रखंड के जमुनिया क्षेत्र में मंगलवार रात अवैध खनन के दौरान एक भीषण हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई। यह जानकारी झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सार्यु राय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। सार्यु राय ने अपने ट्वीट में लिखा, “बाघमारा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धँसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने धनबाद के SSP को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।”

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि अवैध खनन से जुड़े माफिया समूह मृतकों के शवों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि प्रशासन को खबर न हो सके और मामला दबा दिया जाए। यह भी कहा जा रहा है कि उक्त अवैध खनन ‘चुनचुन माफिया’ द्वारा कराया जा रहा था, जो राजनीतिक संरक्षण में वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय है।

अब तक जिला प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह चुप्पी कई सवाल खड़े करती है, क्या SSP या जिला प्रशासन को पहले से इस क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जानकारी थी? अगर हां, तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर नहीं, तो अवैध खनन इतने बड़े पैमाने पर चलने देना क्या प्रशासनिक विफलता नहीं है?

धनबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोयला माफिया और अवैध खनन की गतिविधियां दशकों से चल रही हैं। कई बार इनकी वजह से जानलेवा हादसे हुए हैं, लेकिन प्रशासनिक ढील और कथित राजनीतिक संरक्षण के कारण दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

सार्यु राय ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि उन्होंने घटना की सूचना धनबाद SSP को दे दी है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से संकेत दिया है कि यदि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: भाजपा पूरी तरह राजनीतिक दिवालियापन की शिकार: Vinod Kumar Pandey

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!