Pathna: उपायुक्त ने मोदीकोला विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण, विद्युत आपूर्ति प्रणाली का लिया जायजा

Pathna: Deputy Commissioner inspected Modikola power substation, took stock of the power supply system

Pathna/Sahibganj: साहिबगंज जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री हेमंत सती ने रविवार को पतना प्रखंड स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, मोदीकोला का निरीक्षण किया। यह उपकेंद्र झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) के तहत संचालित है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति की कार्यप्रणाली, फीडर सिस्टम, लोड प्रबंधन, ट्रांसफार्मरों की स्थिति और रखरखाव प्रक्रिया का गहराई से अवलोकन किया। उन्होंने उपकेंद्र की तकनीकी क्षमताओं और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की निरंतरता को संतोषजनक बताया।

श्री सती ने कहा कि,

“ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे निरीक्षण न केवल पारदर्शिता बढ़ाते हैं बल्कि सुधार की संभावनाएं भी उजागर करते हैं।”

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Pakur: कोयला परिवहन में नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 25 वाहनों से वसूला गया जुर्माना, दो हाइवा जब्त

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!