Ranchi, 28 जुलाई: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रांची जिला समिति की ओर से सोमवार को सावन माह के पावन अवसर पर रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में पार्टी के पूज्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष पूजन-अर्चन, जलाभिषेक, एवं फल-फूल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिशोम गुरु जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की। श्री पांडेय ने कहा,
“आज सावन के सोमवार को हम सभी ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर प्रार्थना की है कि आदरणीय गुरुजी शीघ्र स्वस्थ हों और झारखंडवासियों को फिर से उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हो।”
इस आयोजन में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक झा, विक्की यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की ओर से पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए सरकार से सहयोग की अपेक्षा भी जताई। ट्रस्ट की ओर से बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष वर्मा, आयुष राज वर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आदरणीय गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु झामुमो रांची जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रांची के पहाड़ी मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
भगवान शिव से आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
ॐ नमः शिवाय !@JmmJharkhand pic.twitter.com/R1JMILWFDD— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) July 28, 2025
ये भी पढ़ें: तालाब नहीं, NH-80 है साहब! Sahibganj का राष्ट्रीय राजमार्ग बना राष्ट्रीय जलमार्ग









