Pakur: उपायुक्त ने आईटीडीए व कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, लंबित योजनाएं जल्द करें पूर्ण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Pakur: Deputy Commissioner reviewed the schemes of ITDA and Welfare Department, pending schemes should be completed soon, instructions were given to expedite the work

Pakur, 30 जुलाई: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक में प्री मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना, बिरसा आवास योजना, धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान, एवं जाहेरस्थान निर्माण योजना की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुँचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण किया जाए, क्रियान्वयन कार्यों में गति लाई जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग की जाए ताकि जमीन पर कार्यों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखे।

बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: उपायुक्त ने सेवा आश्रम, एकलव्य व दिवाकलीन विद्यालयों की समीक्षा की

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!