Sahibganj: झामुमो जिला अध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पार्टी झंडे के दुरुपयोग पर सख्ती की मांग

Sahibganj: JMM district president submitted a memorandum to SP, demanding strict action against misuse of party flag

Sahibganj, 30 जुलाई: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा ने जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साफ तौर पर मांग की गई है कि झामुमो का झंडा चारपहिया वाहनों में सिर्फ अधिकृत पदाधिकारी ही उपयोग करें।

ज्ञापन के अनुसार, पार्टी का झंडा केवल जिला कमेटी के पदाधिकारी, केंद्रीय समिति के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष व सचिव, नगर अध्यक्ष व सचिव तथा वर्ग संगठन के अध्यक्ष और सचिव ही अपने वाहन पर उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा यदि कोई अन्य व्यक्ति पार्टी झंडे का दुरुपयोग करता है, तो पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

झामुमो नेताओं ने बताया कि कई लोग पार्टी के पदाधिकारी नहीं होने के बाद भी पार्टी झंडा लगाकर घूमते हैं, जिससे न सिर्फ संगठन की छवि धूमिल होती है, बल्कि भ्रम की स्थिति भी पैदा होती है। उन्होंने एसपी से अनुरोध किया कि ऐसे मामलों में प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करे। एसपी अमित कुमार ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बिना अनुमति चला रहे थे क्रशर, मो. मुस्तकीम और शाहजहां अंसारी के खिलाफ तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!