Sahibganj व Godda एसपी ने की बाबा गाजेश्वरनाथ धाम में पूजा, शिवगादी समिति ने किया सम्मानित

Sahibganj and Godda SP performed pooja at Baba Gajeshwarnath Dham, Shivgadi committee felicitated them

Sahibganj, 31 जुलाई: गुरुवार को गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार और साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बरहेट स्थित बाबा गाजेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच दोनों पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। पूजन के उपरांत शिवगादी प्रबंध समिति की ओर से दोनों एसपी को मोमेंटो और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि बाबा गाजेश्वरनाथ धाम के पवित्र और प्राकृतिक वातावरण में पूजा कर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई।

इस मौके पर महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार सहित शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक कुमार साहा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष पर अवैध खनन मामले में प्राथमिकी होना सरकार का स्पष्ट संदेश: कानून सबके लिए बराबर

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!