Pathna (Sahibganj), 1 अगस्त: झामुमो प्रखंड कमिटी के निर्देशानुसार केन्दुआ पंचायत के झामुमो पंचायत कमिटी द्वारा शुक्रवार को तिलभिट्ठा क्षेत्र के विभिन्न टोलों—कर्मकार टोला, आदिवासी टोला, पंडित टोला—में टोलावार एवं ग्रामस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इन बैठकों में पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से जाना और समाधान के लिए योजना बनाई।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, राशन, पेंशन आदि से संबंधित समस्याएं रखीं। झामुमो पंचायत कमिटी ने इन समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर ही योजनाओं का चयन कर सूचीबद्ध किया। इन योजनाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए झामुमो प्रखंड कमिटी को सौंपने का निर्णय लिया गया। झामुमो पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पार्टी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से लेती है और हर पंचायत में इस प्रकार की टोलावार बैठक कर समस्याएं चिन्हित की जाएंगी।
बैठक में झामुमो पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव मो. फिरोज अंसारी, प्रधान सुरेश टुडू, मीडिया प्रभारी मो. मोफाज्जल हुसैन, कोषाध्यक्ष अब्दुस सलाम, उपसचिव सुभाष पंडित, उपाध्यक्ष मंडल टुडू, दिनेश रजक, गौतम पंडित, गोराचंद पंडित, विष्णु कुमार लोहरा, पतरस हांसदा, चरण किस्कू, सामू टुडू, जितेंद्र लोहरा, चुंडा मुर्मू, भादो टुडू, लुखीराम मरांडी, बाबूलाल टुडू, साहेब हांसदा, गणेश पंडित, पाशलाल टुडू और रामजी लोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Barharwa पुलिस ने 103 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार









