Ranchi: विधायक निसात आलम ने रांची में नवनिर्मित विधायक आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

Ranchi: MLA Nisat Alam planted trees in the newly constructed MLA housing complex in Ranchi
  • 76वें राज्यव्यापी वन महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित

Ranchi/Pakur, 1 अगस्त: झारखंड के 76वें राज्यव्यापी वन महोत्सव 2025 के तहत रांची स्थित जगन्नाथपुर के नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने अन्य विधायकों के साथ मिलकर परिसर में वृक्षारोपण किया। विधायक निसात आलम ने कहा कि झारखंड भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और लोगों में हरित चेतना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “यह वृक्ष ही हैं, जो हमें जीवन देते हैं। प्रदूषण से बचाव और स्वच्छ पर्यावरण के लिए हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।”

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि वह भविष्य में भी हमारी उपस्थिति का प्रतीक बना रहे। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत छोड़ें। कार्यक्रम में शामिल सभी विधायकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा की इस पहल में एकजुटता दिखाई।

ये भी पढ़ें: Pakur में आकांक्षा हाट का आयोजन, लोकल प्रोडक्ट्स को मिला मंच

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!