Pakur में किसानों को मिली पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, सभी प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम

Farmers in Pakur received the 20th installment of PM Kisan Yojana, awareness programs in all blocks

Pakur, 2 अगस्त: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत किसानों को 20वीं किस्त की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बनारस से लाइव संबोधन आत्मा सभागार, जिला कृषि भवन सहित सभी प्रखंड कार्यालय परिसरों में दिखाया गया, जिसे सैकड़ों किसानों ने देखा और सुना।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिलेट मिशन योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड योजनाओं की जानकारी दी गई। मिलेट मिशन योजना के तहत किसानों को ज्वार, बाजरा, मरुआ जैसी फसलों की खेती पर प्रति एकड़ ₹3000 की सहायता दी जाएगी। इसके लिए प्रज्ञा केंद्रों पर फसल पंजीकरण अनिवार्य बताया गया। फसल बीमा योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मुआवजा लेने की जानकारी दी गई। स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत मिट्टी जांच के लिए सैंपलिंग और मोबाइल ऐप से रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया भी बताई गई।

जिले के सभी प्रखंडों पाकुड़, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा और पाकुड़िया में किसान मित्रों, पंचायत प्रतिनिधियों और कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें: Pakur के 32 स्कूलों में चला योग प्रशिक्षण अभियान, आयुष विभाग की अनूठी पहल

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!