नहीं रहे दिशोम गुरु, प्रेस क्लब Barharwa ने दी श्रद्धांजलि

Dishom Guru Shibu Soren is no more, Press Club Barharwa paid tribute

Barharwa: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को प्रेस क्लब बरहरवा की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष दीपक देशमुख की अगुवाई में आरबी पैलेस परिसर में आयोजित शोकसभा में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और उनके आदिवासी हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया।

प्रेस क्लब के संरक्षक मनोहर लाल चौहान ने कहा,

“गुरुजी का जीवन झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज पूरे राज्य में शोक की लहर है।”

सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,

“शिबू सोरेन के निधन से झारखंड और भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मेरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ हैं।”

शोकसभा में प्रेस क्लब के सचिव अजीत कुमार साहा, उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, सदस्य अभिजीत कुमार, मोहीत, तथा अन्य पत्रकार व समाजसेवी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: दिशोम गुरु Shibu Soren का 81 वर्ष की उम्र में निधन; हेमंत सोरेन बोले, “आज मैं शून्य हो गया हूँ”

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!