Pakur: हिरणपुर में नकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी कर्मी से 4 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर वारदात

Pakur: In Hiranpur, masked criminals looted 4 lakhs from a CSP employee, incident happened at gunpoint

Hiranpur (Pakur): जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना में नकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी कर्मी से चार लाख रुपये लूट लिए। पूरी वारदात उस समय घटी, जब सीएसपी संचालक का कर्मी बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, जामबाद स्थित सीएसपी केंद्र के संचालक मानिक भंडारी के कर्मी प्रहलाद साहा ने सोमवार को महारो बैंक शाखा से ₹4 लाख की नकदी निकाली थी। बैंक से महज 500 मीटर दूर रणपुर इलाके में दो नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोका और बंदूक दिखाकर रुपये से भरा बैग एवं मोबाइल फोन लूट लिया।

Pakur: In Hiranpur, masked criminals looted 4 lakhs from a CSP employee, incident happened at gunpoint

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित कर्मी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ित से विस्तृत आवेदन लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इस लूटकांड का पर्दाफाश किए जाने का भरोसा दिलाया गया है।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे दिशोम गुरु, प्रेस क्लब Barharwa ने दी श्रद्धांजलि

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!