Sahibganj: तीनपहाड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Sahibganj: Minor gang-raped in Teenpahar, two accused arrested within 24 hours

Tinpahar/Sahibganj, 12 अगस्त: 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनपहाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़िता की बहन ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि 9 अगस्त की रात करीब 8 बजे शौच के लिए घर के पीछे गई नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से कुछ दूरी पर रेकी कर रहा था।

मामले में तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 199/25, धारा 70(2) BNS एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सैमसंग मोबाइल और काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल बरामद की।

छापेमारी दल में तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, एसआई शहीद अहमद खान, एएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई बाबू सरण मुर्मू समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Godda में फर्जी एनकाउंटर का आरोप, NHRC से शिकायत, संत कुमार घोष ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!