Pakur: जनता दरबार में गूंजी आम जनता की समस्याएं, अपर समाहर्ता ने विभागों को दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

Pakur: Problems of common people were raised in public darbar, Additional Collector ordered the departments to take immediate action

Pakur, 12 अगस्त: उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल संज्ञान लिया। जमीन विवाद, स्वास्थ्य सेवाओं की दिक्कतें, चौकीदार बहाली में गड़बड़ियों और शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब जांच कर समाधान करने का आदेश दिया। जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों के मामलों को क्रमवार सुनते हुए अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!