Sahibganj: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग का पुतला

Sahibganj: Congress burns effigies of PM, Amit Shah and Election Commission in protest against vote theft

Sahibganj, 13 अगस्त: कांग्रेस सहकारिता विभाग के बैनर तले बरहरवा स्टेशन चौक पर बुधवार शाम विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के समर्थन और कथित वोट चोरी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सहनवाज नासिर ने किया, जिसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सहनवाज नासिर ने आरोप लगाया कि 2024 के चुनाव में धोखे से सरकार बनाई गई। उन्होंने कहा,

“चुनाव आयोग की मदद से भाजपा लगातार राज्य और केंद्र में सत्ता हथिया रही है। राहुल गांधी ने सबूतों के साथ बीजेपी के झूठ और चोरी को उजागर किया है, जिससे एनडीए सरकार और चुनाव आयोग बौखला गए हैं।”

कार्यक्रम सहनवाज नासिर के आवास से शुरू हुआ और मस्जिद चौक होते हुए स्टेशन चौक तक नारेबाजी “वोट चोरों गद्दी छोड़ो”, “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद”, “चुनाव आयोग मुर्दाबाद” करते हुए पुतला दहन तक पहुंचा।

मौके पर जिलाध्यक्ष बरकत खान, प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य मो. नसीरुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, भोला नाथ महतो, अश्विनी आनंद, नेहाल अख्तर, अनंत लाल भगत, थॉमस रॉबर्ट, बिक्की, राकेश, अफताब, कौशर, राहुल, शारिक रब्बानी, आर्यन, राफ़त, वारिस, जयंतो, साजिद, सलमान, विनीत, संजय, भीम, अभिनाश, तौफ़ीक़, संतोष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: भारी मन से नेमरा पहुंचे केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, दिशोम गुरू को अर्पित की श्रद्धांजलि

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!