Sahibganj: विधायक निशात आलम ने सिविल सर्जन संग बैठक कर की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा

Sahibganj: MLA Nishat Alam reviewed the health system by holding a meeting with the civil surgeon

Sahibganj/Pakur, 16 अगस्त: पाकुड़ विधायक निशात आलम ने साहिबगंज जिला के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति और उसमें सुधार के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के अस्पतालों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, दवाइयों की समय पर आपूर्ति तथा आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया।

माननीय विधायक ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि

“ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की समान पहुँच सुनिश्चित की जाए, मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएँ मिले और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।”

Sahibganj: MLA Nishat Alam reviewed the health system by holding a meeting with the civil surgeon

बैठक में जिला अध्यक्ष बरकत खान, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, रेसुल आलम और विधायक पीए छोटू भी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधायक ने कहा,

“स्वास्थ्य सेवाएँ जनता का बुनियादी अधिकार हैं। यह सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में परेशान न हो।”

 उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ सीधे उनसे साझा करें, ताकि उनका समाधान तुरंत कराया जा सके।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बाढ़ प्रभावित इलाकों में सिविल सर्जन के नेतृत्व में घर-घर स्वास्थ्य सेवा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!