Hazaribagh: इडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त

Hazaribagh: Big action by ED, property worth Rs 3 crore of Ankit Raj, brother of former MLA Amba Prasad, seized
  • बालू के अवैध कारोबार से कमाई मानी गई संपत्ति, हजारीबाग आवास से गहनों से भरा विदेशी आलमीरा भी मिला

Ranchi/Hazaribagh: झारखंड की राजनीति और खनिज कारोबार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इडी ने बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के भाई और पूर्व विधायक योगेंद्र साव के पुत्र अंकित राज की लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी ने इस संपत्ति को अवैध बालू खनन से अर्जित काला धन माना है।

इडी की जांच में सामने आया कि सोनपुर घाट का माइनिंग लाइसेंस वर्ष 2019 में समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद अंकित राज द्वारा प्लांडू व दामोदर नदी क्षेत्र से अवैध खनन लगातार जारी रहा। इसी अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति बनाई गई। मार्च और जुलाई 2024 में इडी ने अंबा प्रसाद और उनके परिवार के हजारीबाग स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। इडी ने उनके खिलाफ दर्ज करीब 16 प्राथमिकियों को ECIR में दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। इसके बाद माइनिंग ऑफिस का सर्वे भी किया गया था।

छापेमारी के दौरान इडी को अंबा प्रसाद के आवास पर एक विदेशी आलमीरा मिला था। इडी अधिकारियों ने परिवार से उसकी चाबी मांगी, लेकिन विरोध हुआ। बाद में ताला बनाने वाले को बुलाकर आलमीरा खोला गया। अंदर सोने के मोटे-मोटे गहने देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर पहले से ही कई आरोप लगे हैं, जिनमें जमीन पर अवैध कब्जा, रंगदारी वसूली और कोयला कंपनियों को हड़काना शामिल हैं। खनन और खनिज कारोबार से परिवार की लंबे समय से गहरी पैठ मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Ramgadh: दिशोम गुरू के श्राद्ध कर्म एवं श्राद्ध भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे कई दिग्गज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!