Sahibganj: राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर पतना प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

Sahibganj: Patna Block Congress workers paid tribute to Rajiv Gandhi on his 81st birth anniversary

Pathna/Sahibganj: पतना प्रखंड के ग्राम मयूरझुटी स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में राहुल चौबे, अकबर अली, धनु सोरेन, साहिल, सुनील मुर्मू, अरमान, सलमान समेत प्रखंड के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने अपने संबोधन में कहा,

“राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को सूचना क्रांति की दिशा दी और युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर उन्होंने लोकतंत्र की जड़ों को गांव-गांव तक पहुँचाया। आज उनकी जयंती पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज और देश की सेवा करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। खासकर युवाओं और किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी रहेगी।

इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी राजीव गांधी के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: घुमन्तु समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जरुरी केंद्र व राज्य सरकारों की इच्छाशक्ति: Dr. Atul Malikram

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!